Move to Jagran APP

राष्ट्रीय कल्याण के लिए आदर्श है स्वामी विवेकानंद का जीवन

मधेपुरा। मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती वार्ड संख्या 13 के द्वारकाधीश छात्रावास में मनाई

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 12:09 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 12:09 AM (IST)
राष्ट्रीय कल्याण के लिए आदर्श है स्वामी विवेकानंद का जीवन

मधेपुरा। मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती वार्ड संख्या 13 के द्वारकाधीश छात्रावास में मनाई गई। आतंरिक परिवाद समिति सदस्य सह काउंसिल मेंबर, स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय के बिट्टू कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। हर मनुष्य के भीतर ऊर्जा मौजूद होती है। ऐसे में उस ऊर्जा को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है। खासतौर पर युवाओं को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए। स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के विभागीय परिषद सदस्य प्रभु कुमार ने कहा एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। वहीं टीपी कॉलेज के युवा छात्र नेता अभिषेक कुमार उर्फ मंटू यादव ने कहा कि तुम्हें अंदर से बाहर की तरफ विकसित होना है। मौके पर उपस्थित छात्र नेता प्रभु कुमार, जवाहर पासमान, प्रसन्न मुकीम, अमित आनंद, माधव कुमार, अभिषेक उर्फ मंटू यादव, राहुल कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार, सिकंदर, विपिन, नीतीश, अमित, बृजेश कुमार, शशिकांत, नवीन, विकास, मु.अब्दुल रहमान, मनोरंजन, भूषण मेहता, लक्ष्मण कुमार यादव जंतु विज्ञान के शोधार्थी छात्र आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : अनुमंडल के चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में मंगलवार को समारोह आयोजित कर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। यहां पर स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। सर्व प्रथम विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा की। उनके बताए गए मार्गों पर चल कर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। संघ के अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र का कल्याण कर सकती है। स्वामी का जीवन युवाओं के लिए आदर्श है। अत: युवाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी अच्छे विचार को लेकर हम निरंतर चितन करें तो लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है। विपरीत परिस्थिति में विचलित नहीं होना। स्वामी के जीवन से सीखना चाहिए। स्वामी विवेकानंद का जीवन चरित्र युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। विषम परिस्थिति में भी भारत मां को परम वैभव के शिखर पर हमें कैसे ले जाना है। यह हमें स्वामी विवेकानंद से सीखना चाहिए। पब्लिक स्कूल के निदेशक आशीष कुमार ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में छात्र-छात्राओं में चरित्र निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। सामाजिक कार्यकर्ता जवाहर चौधरी, कुमार साजन ने स्वामी के जीवन परिचय तथा उनके दार्शनिक ²ष्टिकोण पर अपना विचार विस्तार पूर्वक रखा तथा उनके विचारों का वर्तमान संदर्भ में उपयोगिता पर चर्चा की। शिक्षक अमीम आलम, भालचंद्र मंडल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से ना भारत का नाम रोशन किया बल्कि दुनियां में भी देश का मान बढ़ाया। उनके विचार राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश देता है। मौके पर दीपक कुमार, अमित कुमार, निबोध कुमार पासवान, प्रवीण कुमार, पिकू कुमारी, रानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, आदित्य सुमन, खगेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिंहेश्वर इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। मौके पर बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर मल्होत्रा सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी। नगर मंत्री अभिषेक कुमार ने बताया राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को जागृत करती है। उनके अंदर राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ सामाजिकरण और केंद्रीय करण को समझाते हुए आगे बढ़ाती है। मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर मल्होत्रा, नगर अध्यक्ष सुजीत झा, नगर मंत्री अभिषेक कुमार, एसएफडी प्रमुख अमन झा, मीडिया प्रभारी केशव कुमार, नगर सह मंत्री अंकित ठाकुर, अमन सिंह, आनंद कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.