थानाध्यक्ष ने पूजा व विसर्जन स्थल का किया भौतिक सत्यापन
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों और विसर्जन स्थलों का थानाध्यक्ष शशिभू
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों और विसर्जन स्थलों का थानाध्यक्ष शशिभूषण ने भौतिक सत्यापन किया।
एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस ने जगह जगह पूजा स्थल और विसर्जन स्थल का जायजा लिया। इस दौरान सभी जगहों के विसर्जन के रूट का भी जायजा लिया गया। थानाध्यक्ष ने मुख्यालय के बड़ी दुर्गा मंदिर, पटेल चौक स्थित शिव दुर्गा मंदिर, बीड़ी रणपाल गांव के दुर्गा मंदिर, उदा गांव के दुर्गा मंदिर, बसगरहा गांव के दुर्गा मंदिर का जायजा लिया। इन जगहों पर पूजा पाठ की स्थित का बारे में जानकारी ली। सभी जगहों के पूजा समिति के सदस्यों ने बात की गई। पूजा को लेकर सरकार के गाइडलाइन से लोगों को अवगत कराया। वहीं समिति के सदस्यों के साथ विसर्जन स्थल का जायजा लिया। वहीं पर प्रतिमा और कलश विसर्जन के रास्ते को देखा। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि कहा कि इस बार पूजा सादगी के तौर पर मनाएं जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। पूजा समिति के सदस्यों को निर्देश का पालन करना जरूरी है। नियम का पालन नहीं करने की स्थिति में समिति के सदस्यों पर कार्रवाई हो सकती है। प्रतिमा विसर्जन के लिए भी समिति के सदस्यों को निर्देश दिए गए। यह कहा गया कि प्रतिमा या कलश विसर्जन के दौरान भीड़ नहीं लगना चाहिए। अधिक संख्या में लोग नहीं होना चाहिए। विसर्जन के दौरान हुडदंग नहीं होना चाहिए। ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग करने की मनाही है। थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने में लोगों से सहयोग की अपील की।