आग लगने से हजारों की क्षति
मधेपुरा। बसनबाड़ा पंचायत अंतर्गत तेलयारी में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। आग लगने से
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 04:28 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 04:28 PM (IST)
मधेपुरा। बसनबाड़ा पंचायत अंतर्गत तेलयारी में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। आग लगने से लाखों की नकदी समेत अन्य सामान जल गया। इस बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेलयारी निवासी छंगुरी शाह के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक छंगुरी साह का घर जलकर राख हो गया गया। आग के कारण 15 हजार नकद, कपड़ा, फर्नीचर अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रखंड जदयू अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद ने पीड़ित परिवारों को संत्वाना देते हुए सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि दिए जाने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें