महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के एक मिहला के साथ जबरन मक्के के खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिय
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के एक मिहला के साथ जबरन मक्के के खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं एक और महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया गया। दोनों मामले में पीड़ित के आवेदन पर थाना में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है। मालूम हो कि बीते बुधवार को महिला खेत की रखवाली कर रही थी। इसी बीच धूप के कारण लोगों की आवाजाही कम होने का फायदा उठाते हुए मु. सजाल दुष्कर्म करने की नीयत से उसे जबरन बगल के मक्के के खेत में ले गया और उसके कपड़े आदि फाड़ दिये। पीड़िता के हो-हल्ला के बाद आस पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके पूर्व बीते 22 अप्रैल की संध्या में एक अन्य महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। उक्त वक्त महिला बगल के बहियार में पशु का चारा लाने गयी थी। महिला को अकेली पाकर मु. सेमिया पिता मोहम्मद मुबारक ने जबरन उक्त महिला को मक्का के खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि दोनों मामले के आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी की जाएगी।