Move to Jagran APP

प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में मारपीट

मधेपुरा। सदर थाना क्षेत्र की बराही पंचायत स्थित हसनपुर गांव में गुरुवार को प्रेम विवाह के खिल

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 01:36 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:45 AM (IST)
प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में मारपीट

मधेपुरा। सदर थाना क्षेत्र की बराही पंचायत स्थित हसनपुर गांव में गुरुवार को प्रेम विवाह के खिलाफ लड़की एवं लड़का पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के आठ व्यक्ति जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर दोनों पक्ष का पुलिस ने फर्द बयान लिया है।

loksabha election banner

जानकारी हो कि हसनपुर गांव निवासी सोनू एवं अंजली ने छह माह पूर्व घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। उसके बाद लड़की पक्ष के द्वारा सदर थाना में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। शादी के छह माह बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर न्यायालय में 164 का बयान करवाया तो जज के समक्ष लड़की लड़के से शादी की बात को कबूल कर साथ रहने की बात कही। जज ने लड़की को लड़का पक्ष को सौंपने का आदेश पुलिस को दिया। उसके बाद लड़की अपने पति के साथ रहने लगी। लड़का और लड़की पक्ष वालों का घर आमने सामने रहने के कारण दोनों के बीच बराबर विवाद होता ही रहता था। गुरूवार की सुबह लड़की पक्ष वाले लड़के वाले के घर पहुंच अपने लड़की को जबरन लाने का प्रयास करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष से चार-चार जख्मी हुआ। जख्मी में लड़का पक्ष से सुशील यादव,दिलीप यादव, विकाश कुमार एवं बिना देवी जख्मी हुए।लड़की पक्ष से रामचंद्र यादव,विनोद यादव,सुमन कुमार एवं युगल किशोर जख्मी हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.