मरीजों के बीच फल बांटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पह
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया। इस अवसर पर लाल झा एवं विष्णु शर्मा ने कहा कि आज विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले मां भारती के सच्चे सपूत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन है। इस अवसर पर सेवा समर्पण सप्ताह के तहत सिंहेश्वर के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष संजय पाठक के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना भी की। साथ ही कहा कि विराट व्यक्तित्व हम सभी भारत वासी के लिए प्ररेणादायी है। वहीं सुबह में ईश्वर से उनके लिए शतायु व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। मौके पर गजेंद्र यादव, विष्णु शर्मा, लाल झा, सुमित वर्मा, मनोज भगत, बिनोद दास, शंकर अग्रवाल अन्य मौजूद थे।