Move to Jagran APP

गरीबों की जिदगी बदलने के लिए लगाएंगे उद्योग : सुभाषिनी बुंदेला

मधेपुरा। बिहारीगंज क्षेत्र का दौरान करते हुए महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला ने मंगलवार को कहा कि भले ही रास्ता पक्का नहीं है लेकिन सेवा का इरादा पक्का है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:52 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 11:52 PM (IST)
गरीबों की जिदगी बदलने के लिए लगाएंगे उद्योग : सुभाषिनी बुंदेला
गरीबों की जिदगी बदलने के लिए लगाएंगे उद्योग : सुभाषिनी बुंदेला

मधेपुरा। बिहारीगंज क्षेत्र का दौरान करते हुए महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला ने मंगलवार को कहा कि भले ही रास्ता पक्का नहीं है, लेकिन सेवा का इरादा पक्का है। बिहारीगंज अपनी बेटी के साथ चल रहा है ,एक महापरिवर्तन की ओर..। उन्होंने कहा कि मिलकर एक नया इतिहास लिखेंगे। बस सब लोगों का आशीर्वाद बना रहे। बिहारीगंज की बेटी हूं, सिर्फ बिहारीगंज की बात करूंगी। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान बिहारीगंज बदलने के रोड मैप के संबंध में जारी संकल्प पत्र से सभी को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के इस चुनावी दंगल में सबसे बड़ी ताकत बिहारीगंज की महिला शक्ति है जिनका आशीर्वाद उनके साथ है। बिहारीगंज की तस्वीर बदलने के लिए वे तैयार हैं। इस बार विकास के नाम पर ठगने वाले नेता को मतदाताओं मुंह तोड़ जवाब देंगी। बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर गरीब, मजदूर व किसानों को ठगी का शिकार होना पड़ा है। उन्होंने राजगंज पंचायत का भ्रमण करते हुए कहा कि 15 वर्षों से यहां जदयू के विधायक हैं। इसके बाबजूद इस क्षेत्र की सड़कें बदहाल बनी हुई है। गरीबों को उचित मुआवजा नहीं मिल सका है। गरीबों के आवास के नाम पर राशि की बंदरबाट हो रही है। यहीं वजह हैं कि गरीब आज भी झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। किसानों की हालत बद से बदतर बनी हुई है। इस क्षेत्र के किसानों मक्का को नगदी खेती मानते हैं। लेकिन किसानों के घरों में मक्का सड़ रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए यहां उद्योग लगाने का काम करेंगी। ताकि गरीबों की जिन्दगी की सूरत बदला जा सके। इस दौरान उन्होंने बिहारीगंज प्रखंड के कुश्थन, शेखपुरा व तुलसिया पंचायत के कई टोले में घर-घर जनसंपर्क किया। महागठबंधन प्रत्याशी का समर्थन करने के निर्णय का किया स्वागत

loksabha election banner

माघ्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा महागठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन किए जाने का निर्णय स्वागतयोग्य है। राज्य सरकार के मनमानी रवैये से शिक्षकों की हकों की हमेशा अनेदखी हुई। उक्त बातें बिहारीगंज विधानसभा की प्रत्याशी सुभाषिणी बुंदेला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.