मतदान के पूर्व सभी बूथों को किया जाएगा सैनिटाइज
मधेपुरा। चुनाव आयोग के से मिले निर्देश के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बिना मास्क पहने क
मधेपुरा। चुनाव आयोग के से मिले निर्देश के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बिना मास्क पहने केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतदान के दिन केंद्रों पर प्रत्येक लोगों का थर्मल स्क्रीनिग किया जाएगा। उक्त बातें सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विरेंद्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान से पूर्व अनिवार्य रूप से प्राथमिकता के साथ केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिग के दौरान किसी भी मतदाता का शारीरिक तापमान अधिक तापमान पाए जाने के बाद कुछ देर बाद पुन: उसका थर्मल स्क्रीनिग किया जाएगा। इसके बाद भी तापमान में कमी नहीं होने के बाद ऐसे मतदाता को एक टोकन दिया जाएगा। इससे पूर्व हेल्प डेस्क् पर संधारित अल्फाबेटिकल रेाल में मतदाता का क्रमांश चिन्हित किया जाएगा। मतदान के अंतिम घंटे में ऐसे मतदाताओं को मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान निर्गत निरोधात्मक उपायों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
-