जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बने फकरे आलम
मधेपुरा। संगठन विस्तार को लेकर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष हाजी अशफ
मधेपुरा। संगठन विस्तार को लेकर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष हाजी अशफाक राजा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुरलीगंज अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर आलम उर्फ फकरे आलम को मनोनित किया गया। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड आलम उर्फ फकरे आलम के मनोनीत होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया हैं। बधाई देने वालों में मु.अख्तर,मु. जुबेर,मु. समीम,पप्पू कुमार यादव,मु. मोसलीम, मु. अब्बास,मु. तयब्ब,मु. खुर्शीद,मु. जाहिद,मु. सहजाद शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी अशफाक को भी साधुवाद देते हुए कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु युवाओं को पार्टी में शामिल करना ठोस कदम हैं। जिससे संगठन को धारदार बनाने में सहयोग मिलेगा। वही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवर्निवाचित प्रखंड अध्यक्ष आलम उर्फ फकरे आलम ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर जिलाध्यक्ष ने जो भरोसा के साथ चयनित किया हैं। उसके लिए उन्हे साधुवाद। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अकलियत समुदाय के विकास हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराते हुए लोगों को जागरूक किया जायेगा।