मकई लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत
मधेपुरा। जिले के चतरा साइफन के समीप शुक्रवार को अनाज लदे ट्रैक्टर पलटने से चालक पप्पू कुमार बुरी तरह
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 06:53 PM (IST)
मधेपुरा। जिले के चतरा साइफन के समीप शुक्रवार को अनाज लदे ट्रैक्टर पलटने से चालक पप्पू कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी पप्पू कुमार को इलाज के लिए सदर थाना लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।
जख्मी पप्पू कुमार अपने गांव सिसवा से ट्रैक्टर पर अनाज लोड कर मुरलीगंज जा रहा था। ट्रैक्टर को पप्पू कुमार चला रहा था। वहीं ट्रेलर पर ¨सटू कुमार बैठा था। चतरा साइफन के समीप संतुलन बिगड़ जाने के कारण ट्रैक्टर पलट गया। ¨सटू कुमार को मामूली चोट लगी लेकिन चालक पप्पू बुरी तरह जख्मी हो गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें