पंखे से लटका हुआ महिला का शव बरामद
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के अरजपुर गोठ में एक विवाहिता का शव उसके मायके में पंखे से लटका हु
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के अरजपुर गोठ में एक विवाहिता का शव उसके मायके में पंखे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया। मृत महिला बोकु साह की 25 वर्षीय पुत्री मुन्नी देवी बतायी गई है। मृत महिला पिछले एक वर्ष से मायके अरजपुर गोठ में रहा करती थी। उसकी शादी चार साल पूर्व पूर्णिया जिले के रानीगंज में मंटु साह के साथ हुई थी। जिसमें एक 3 वर्षीय पुत्री बाली कुमारी एवं ढेर वर्ष की परी कुमारी उसके साथ रहा करती थीं। घटना के संदर्भ में मृतिका की मां शीला देवी ने बताया कि गुरुवार को उसके पुत्री एवं अन्य परिजन खाना पीना खा कर सो गई। शुक्रवार को सुबह होने पर जब मृतिका अपने कमरे से नही निकली। बंद कमरे को जोर जोर खटखटाने पर भी नहीं खोला तो खिड़की से झांक कर देखा तो उनकी पुत्री पंखे से लटकी हुई थी। तब उसके परिजनों ने चौसा पुलिस इसकी सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष महेश रजक ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर उस कमरे में लगी दरवाजे को तोड़कर विवाहिता की पंखे लटका हुआ मृत शव को बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया।
---------------------------