Move to Jagran APP

सुबह में धूप निकलने से लोगों को मिली ठंड से राहत

संवाद सूत्र मधेपुरा शीतलहर के बीच शनिवार सुबह निकली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। त

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:26 PM (IST)
सुबह में धूप निकलने से लोगों को मिली ठंड से राहत
सुबह में धूप निकलने से लोगों को मिली ठंड से राहत

संवाद सूत्र, मधेपुरा : शीतलहर के बीच शनिवार सुबह निकली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। तेज धूप कनकनी पर हाबी रही। शुक्रवार की दोपहर में भी धूप निकली थी, लेकिन धूप में ताकत नहीं रहने के कारण शाम ढलते ही ठंड ने पांव पसारना शुरू कर दिया। इस कारण शाम सात बजते बजते बाजार में सन्नाटा छा गया। शनिवार को हवा नहीं चलने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली और सुबह होते ही घर से निकल पड़े। मौसम विज्ञान केंद्र, अगवानपुर, सहरसा के मौसम विज्ञानी अशोक कुमार पंडित ने बताया की रविवार को बारिश होने का अनुमान है। बारिश के साथ 10 से 15 मिलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 तो मिनिमम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.