फसल के उत्पादन की सही जानकारी के लिए हुई क्राप कटिग
संवाद सूत्र मधेपुरा सदर प्रखंड की साहुगढ़ पंचायत के गणेश स्थान में फसल कटनी प्रयोग के त
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 05:56 PM (IST)
संवाद सूत्र, मधेपुरा : सदर प्रखंड की साहुगढ़ पंचायत के गणेश स्थान में फसल कटनी प्रयोग के तहत मंगलवार को किसान सुरेंद्र प्रसाद सिंह के खेत में क्राप कटिग की गई। क्राप कटिग का कार्य केंद्रीय टीम के अश्वनी कुमार व राज्य टीम के किशोर कृष्ण के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
इस मौके पर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी किशोर कृष्ण ने बताया कि फसल कटनी प्रयोग के आधार पर फसल के औसत उपज व उत्पादन के आंकड़े इस विधि से जाना जाता है। क्राप कटिग के आधार पर क्षेत्र में फसल के उत्पादन की सही जानकारी मिलती है। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, किसान सलाहकार ललन कुमार सहित कई मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें