Move to Jagran APP

वैज्ञानिक विधि से होगी रबी फसल की उन्नत खेती : बालन

मधेपुरा। जिले में रबी फसल की खेती को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। परंपरागत विधि से खेत

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 06:45 PM (IST)
वैज्ञानिक विधि से होगी रबी फसल की उन्नत खेती : बालन

मधेपुरा। जिले में रबी फसल की खेती को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। परंपरागत विधि से खेती जगह विज्ञानी विधि से खेती पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर कृषि चौपाल के माध्यम से पंचायत स्तर पर किसानों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।

loksabha election banner

जिला कृषि पदाधिकारी राजन बालन ने बताया कि किसानों की पैदावार बेहतर इस पर विभाग जोर दे रही है। इसके लिए किसानों को जागरूक करने की लगातार कोशिश जारी है। रबी फसल में गेहूं, दलहन, तेलहन व मक्का की खेती को लेकर लक्ष्य तय कर लिया गया है।

जिले में 90 हजार हेक्टेयर में तेलहन, दलहन, मक्का व गेहूं की खेती होगी। गेहूं उन्नत किस्म की खेती करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में 35 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती होगी। वहीं 45 हजार हेक्टेयर में मक्का की खेती किसान करेंगे। तेलहन में किसान सरसो, तीसी, सूर्यमुखी की खेती करीब 4100 हेक्टेयर में करेंगे। इसके अलावे दलहन में मूसर, चना, मटर व अन्य तलहन की खेती 6210 हेक्टेयर करने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्नत खेती पर रहेगा जोर रबी फसलों में उन्नत खेती पर कृषि विभाग विशेष जोर दे रही है। इसके लिए किसानों को लगातार प्रोत्साहित करते हुए बेहतर बीज लगाने व पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी जा रही है। विभाग की ओर से गेहूं मक्का, तेलहन, तलहन की खेती में करीब 4767 क्विटल बीज कृषि विभाग की ओर से किसानों के बीच वितरित किया जाएगा। कोट रबी की उन्नत खेती के साथ पैदावार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करने का अभियान चलाया जा रहा है। बेहतर पैदावार के लिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाते हुए तेलहन, दलहन, गेहूं व मक्का की खेती करने की जरूरत है। -राजन बालन, जिला कृषि पदाधिकारी,

मधेपुरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.