Move to Jagran APP

जेल में छापेमारी, नहीं मिला आपत्तिजनक समान

मधेपुरा। प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार की सुबह मंडल कारा मधेपुरा व उदाकिशुनगंज उ

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 11:43 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 11:43 PM (IST)
जेल में छापेमारी, नहीं मिला आपत्तिजनक समान
जेल में छापेमारी, नहीं मिला आपत्तिजनक समान

मधेपुरा। प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार की सुबह मंडल कारा मधेपुरा व उदाकिशुनगंज उपकारा में अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। मधेपुरा में सदर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार व डीएसपी अमरकांत चौबे के नेतृत्व में मंडल कारा का निरीक्षण किया गया। करा के सभी वार्डों का निरीक्षण के दौरान जांच टीम को कोई आपत्तिजनक समान बरामद नहीं है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम व डीएसपी के नेतृत्व में मंडलकारा में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान मौजूद थे। छापामारी में सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी अब कमांडो मौजूद थे।

loksabha election banner

उदाकिशुनगंज : उदाकिशुनगंज उपकारागार में मंगलवार की सुबह छापेमारी की गई। छापेमारी अभियान का नेतृत्व एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने किया। राज्य मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर छापेमारी की गई। अभियान को पूरी तरह गुप्त रखा गया था। करीब दो घंटे तक चली छापेमारी के दौरान किसी प्रकार के आपत्तिजनक समान नहीं मिलने की बात बताई गई। यद्यपि पूरे छापेमारी के दौरान जेल कर्मियों और कैदियों के बीच हड़कंप मचा रहा। छापेमारी अभियान पूरी होने के बाद एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी वार्डों को खंगाला गया। कैदियों के रहने, खाने के समान को देखा गया। भंडार गृह का अवलोकन किया गया। कारा उपाधीक्षक को जरूरी निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि जेल के अंदर साफ सफाई और फूल पत्तों की बागवानी बेहद प्रभावित किया। कारा उपाधीक्षक द्वारा कैदियों के बीच सफाई के प्रति जागरूक करनें की बात का पता चला। वहीं कारा उपाधीक्षक कैदियों के बीच समाजिक समानता की सीख दे रहे है। मिली जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा सहित प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला अल सुबह जेल पहुंचा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच जेल के प्रत्येक सेल और बैरक की पूरी जांच-पड़ताल की गई। करीब दो घंटे तक चले सर्च अभियान में अधिकारी के हाथ कुछ नहीं लगा। जांच पड़ताल के बाद छापेमारी टीम लौट गई। जेल अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि अलग अलग टीम में बांट कर अधिकारियों ने बैरक और सेल की जांच की। लेकिन प्रशासन को कहीं से भी कुछ नहीं मिला। वही उपकारा के अंदर व्यवस्थाएं बेहतर पाई गईं। साफ-सफाई की व्यवस्था देख एसडीएम ने जेल प्रशासन की प्रशंसा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.