Move to Jagran APP

चीन के सामान का बहिष्कार जरूरी : पप्पू यादव

मधेपुरा। चीन की सीमा पर देश के बीस जवान लड़ते लड़ते शहीद हो गए और केंद्र सरकार चुप

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 06:19 PM (IST)
चीन के सामान का बहिष्कार जरूरी : पप्पू यादव
चीन के सामान का बहिष्कार जरूरी : पप्पू यादव

मधेपुरा। चीन की सीमा पर देश के बीस जवान लड़ते लड़ते शहीद हो गए और केंद्र सरकार चुप बैठी है। चीनी सैनिक धीरे धीरे भारत की जमीन पर कब्जा करता जा रहा है और सरकार देख रही है। उक्त बातें शुक्रवार की रात स्थानीय परिसदन में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भारत के अधिकतर कंपनियों में चीन का शेयर है। क्या सरकार चीन की सभी कांटेक्ट को समाप्त करेगी। देश में बेचे जा रहे सभी चीनी वस्तुओं पर सरकार बैंड लगाएगी। क्या सरकार चीन के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेगी इस बात की जानकारी देश वासियों को दे। उन्होंने देश के लोगों से अनुरोध किया कि चीन की बनी कोई भी समान नही खरीदें। साथ ही देश के व्यापारियों से भी निवेदन किया कि बहुत चीनी समान आप बेच चूके अब चीनी समान बेचना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी चीनी विज्ञापनों के खिलाफ पटना से अभियान की शुरुआत कर चुका है। पटना में लगे चीनी विज्ञापन पर कालिख पोतने का काम जाप कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दिया है। उन्होंने चीन सीमा पर शहीद हुए बिहार के छह जवानों के आश्रितों को 25-25 लाख नकद व सभी शहीद परिवार के एक एक सदस्य को नौकरी देने की मांग बिहार के मुख्यमंत्री से किया है। उन्होंने कहा कि सभी शाहिद के परिजनों से मिलकर जन अधिकार पार्टी एक एक लाख रुपये की सहायता राशि देने का काम कर रहा है। अभी चार शहीदों के परिजनों को राशि दिया जा चूका है। उन्होंने कहा कि पटना को पेरिस बनाने की बात करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 वर्ष में बिहार को पेरिस नहीं बनाकर कबाड़खाना जरूर बना दिया। उन्होंने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खुदकशी पर कहा कि उसने आत्महत्या नहीं किया उसकी हत्या हुई है। मौके पर जाप जिलाध्यक्ष मोहन मंडल, जाप युवा परिषद के अध्यक्ष बीडीओ यादव, रामकुमार यादव, अनिल अनल, प्रिस गौतम, पुष्पेंद्र कुमार पप्पू, देवाशीष पासवान, शैलेन्द्र कुमार, अमित कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.