किशोरी हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपित गिरफ्तार
मधेपुरा। थानाक्षेत्र की मोहनपुर पंचायत के रहटा में एक किशोरी के हत्याकांड में शामिल द
मधेपुरा। थानाक्षेत्र की मोहनपुर पंचायत के रहटा में एक किशोरी के हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते शुक्रवार की देर शाम किशोरी का शव मक्का के खेत में मिलने के बाद पुलिस की परेशानी बढ़ गई थी। पुलिस ने तत्परता के साथ सुबोध मेहता को गिरफ्तार किया था। जिसने वैज्ञानिक अनुसंधान में पुलिस को गांव के ही संजीव कुमार मेहता के साथ मिलकर दुष्कर्म कर हत्या करने की बातें कबूल की थी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में एसआइ राजेश चौधरी, कंमाडों और पुलिस बलों ने सोमवार की रात छापेमारी कर संजीव को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार संजीव ने पुलिस के समक्ष पूरी घटना का खुलासा कर दिया। किशोरी के पहचान कर लिए जाने की वजह से राज खोल देने के भय से घास काटने वाला कचिया से गला रेतकर हत्या करने की बाते कबूल की। घटना का अंजाम देकर बड़े आराम से घर आकर नहाने के बाद पुन: खेत की ओर स्थिति का जायजा लेने पहुंच गया। घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिलकर काफी दुख जताते हुए, सुबोध ने मृतका के पिता को बैचेन देखकर खेत में बच्ची का शव रहने की जानकारी दी थी। उसे लगा था कि ऐसा करने पर हमलोग बाल बाल बच जाएंगे। लेकिन उसके संदिग्ध गतिविधि को लेकर मृतका के पिता ने उसे नामजद आरोपी बनाया था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि 48 घंटे में घटना का खुलासा किया गया। इस घटना के पर्दाफाश में पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा है।