सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत कर प्रखंड क्षेत्र में बनाया रिकार्ड
संवाद सूत्र पुरैनी (मधेपुरा) मकदमपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक के निवर्तमान वार्ड सदस्य कल्पना
संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा) : मकदमपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक के निवर्तमान वार्ड सदस्य कल्पना देवी ने प्रखंड क्षेत्र में सर्वाधिक 332 मतों से चुनाव जीतकर प्रखंड क्षेत्र में रिकार्ड कायम किया है। वह दूसरी बार लगातार वार्ड सदस्य बनने में कामयाब रहीं।
जानकारी के अनुसार, मकदमपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक के निवर्तमान वार्ड सदस्य कल्पना देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ममता देवी को 332 मतों से हराया। कल्पना देवी को 374 मत मिले, वहीं, ममता देवी को महज 42 मतों से संतोष करना पड़ा। नरदह पंचायत के वार्ड नंबर 13 में वार्ड सदस्य पद के लिए मतगणना के दौरान निवर्तमान वार्ड सदस्य चमेली देवी को 149 मत मिले। उसकी निकटतम प्रतिद्वंदी कलावती देवी को भी 149 मत मिले। ग्राम कचहरी गणेशपुर के वार्ड संख्या आठ में पंच पद के लिए हरी सहनी व अनिरूद्ध झा को 159-159 मत मिले। दोनों मामले में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरुण कुमार सिन्हा ने दोनों पदों के बराबर मत लाने वाले प्रत्याशियों की आपसी सहमति के उपरांत लाटरी के माध्यम से विजेता घोषित किया गया। बीडीओ अरुण कुमार सिंह द्वारा निकाले गए लाटरी में नरदह पंचायत के वार्ड नंबर 13 में जहां चमेली देवी को विजेता घोषित किया गया। वहीं गणेशपुर वार्ड संख्या आठ में पंच पद पर हरी सहनी को विजेता घोषित किया गया। गौरतलब हो कि नरदह पंचायत के वार्ड संख्या 13 में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य चमेली देवी इस बार लगातार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाने में कामयाब रही है।