चौसा की 13 पंचायतों के 178 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
संवाद सूत्र चौसा (मधेपुरा) चौसा प्रखंड क्षेत्र के 178 मतदान केंद्रों पर बुधवार को मतदान होगा
संवाद सूत्र, चौसा (मधेपुरा) : चौसा प्रखंड क्षेत्र के 178 मतदान केंद्रों पर बुधवार को मतदान होगा। 13 पंचायतों में होने वाले चुनाव में 1694 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। प्रखंड क्षेत्र में मुखिया पद की 13 सीट के लिए 48 पुरुष व 58 महिला सहित 106, सरपंच पद के 13 सीट के लिए 54 पुरुष व 45 महिला सहित 99, पंचायत समिति सदस्य पद के 17 सीट के लिए 54 पुरुष व 65 महिला सहित 119, वार्ड सदस्य पद के 169 सीट के लिए 444 पुरुष व 528 महिला सहित 972, पंच सदस्य के 169 सीट के लिए 170 पुरुष और 203 महिला सहित 373, जिला परिषद के दो सीट के लिए क्षेत्र संख्या 22 से 14 पुरुष व दो महिला सहित 16 और क्षेत्र संख्या 23 से 11 पुरुष व छह महिला सहित 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
बनाए गए मतदान केंद्र चौसा प्रखंड क्षेत्र की 13 पंचायत में होने वाले चुनाव को लेकर 92 भवनों में कुल 178 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मूल मतदान केंद्र की संख्या 169 और सहायक मतदान केंद्रों की संख्या नौ है। एक मतदान केंद्र वाले भवनों की संख्या 38 है। दो मतदान केंद्र वाले भवनों की संख्या 32 है। तीन मतदान केंद्र वाले भवनों की संख्या 15 है। चार मतदान केंद्र वाले भवनों की संख्या पांच है। छह मतदान केंद्र वाले भवनों की संख्या एक है। प्रखंड क्षेत्र में 82 क्रिटिकल व 43 मिश्रित मतदान बनाया गया है। वहीं मतदान को लेकर पंचायत को 13 सेक्टर में बांटा गया है। 92 पीसीसीपी बनाए गए हैं। मुखिया के 13, पंचायत समिति सदस्य के 17, जिला परिषद सदस्य के दो सीट के लिए चुनाव होना है। प्रखंड में 169 वार्ड है।
एक लाख तीन सौ तीन वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव में एक लाख तीन सौ तीन मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रखंड के 13 पंचायत में चुनाव हो रहा है। जहां 52 हजार सात सौ 99 पुरुष व 47 हजार पांच सौ तीन महिला मतदाता है। जबकि एक अन्य वोटर हैं।