दहेज लेने वालों का समाजिक स्तर पर हो बहिष्कार
मधेपुरा। आलमनगर प्रखंड के कंजौरी पंचायत के बजरहा मध्य विद्यालय,आलमनगर पूर्वी पंचायत के मध्य वि
मधेपुरा। आलमनगर प्रखंड के कंजौरी पंचायत के बजरहा मध्य विद्यालय,आलमनगर पूर्वी पंचायत के मध्य विद्यालय वैशी वासा,प्राथमिक विद्यालय नोगछिया वासा,आलमनगर उत्तरी के मध्य विद्यालय सोनवर्षा मध्य विद्यालय लदमा सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कला जत्था की टीम ने नाटक मंचन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सोनवर्षा मध्य विद्यालय में उपप्रमुख धर्मेंद्र कुमार मंडल ने किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में आज भी गरीब तबके के यहां बाल विवाह पैसे के अभाव में किया जाता है जिसे समाज के सभी नागरिकों को रोकना होगा। उन्होंने बताया कि 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 वर्ष से कम उम्र के लड़की का शादी कराना कानून अपराध है। वहीं दहेज प्रथा पर बोलते हुए कहा की दहेज रूपी दानव जो आज के सभी बेटे के बाप के भीतर बसता है, उस दानव को जड़ से समाप्त करना है। ऐसे लोगों का समाज से बहिष्कार किया जाना चाहिए। शिक्षा विभाग मधेपुरा के देख रेख में आये कला जत्था के कलाकार गणेश कुमार ,इत्यानंद यादव,आशीष कुमार,पंकज कुमार,सुनील कुमार,शशि कुमार,सुनील यादव,गुरु प्रसाद कुमार, प्रियंका प्रिया कुमारी, रेखा कुमारी, कंचन कुमारी, शबनम कुमारी के द्वारा झलकियां प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।