रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
फोटो - 06 एमएडी 51 संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : दीपावली के अवसर पर मंगलवार को शहर क
फोटो - 06 एमएडी 51
संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : दीपावली के अवसर पर मंगलवार को शहर के मुख्य मार्ग स्थित डव जूनियर प्ले स्कूल की स्कूली शिक्षिकाओं एवं बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न आकृतियों से सुसज्जित रंग - बिरंगी रंगोली के माध्यम से कलात्मक कौशल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस प्रतियोगिता में दस सदस्यी तीन टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पांच सदस्यी टीमों ने बनाये गये उत्कृष्ट एवं आकर्षक रंगोलियों का अवलोकन कर विजेता घोषित किया। इसमें विजेता रहे नंबर तीन के टीम सदस्य रचना कुमारी, खुशबू कुमारी, विभा कुमारी, कुमाण कुमार, अमनदीप, शिवम, आनंद, रूची और दिव्यांशु को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमृता मिश्रा और प्रियंका मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य राहुल मिश्रा और निदेशक रोहन मिश्रा ने उपस्थित सभी छात्र - छात्रा एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को दिपावली और छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने इको फ्रेंडली दिपावली मनाने का आग्रह किया। वहीं उन्होंने बताया कि विधालय में शिक्षा के साथ - साथ सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए समाज में फैले कुरीतियों से अवगत कराया। बताया गया कि आधुनिकता के इस दौर में ऐतिहासिक परंपरा अपना स्थान खो रहा हैं। इसीलिए ऐतिहासिक परंपराओं को मजबूती प्रदान करने के लिए इस तरह का आयोजन अतिआवश्यक हो गया हैं। इस दौरान उछ्वव एक प्रयास के सभी सदस्य, स्कूली प्रबंधन की टीम सहित प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, किरण कुमारी, साक्षी कुमारी, आशी आर्या भगत, आरती कुमारी, पुजा कुमारी, श्रुति कुमारी, तमन्ना खातुन, पुष्पा कुमारी, सोनाक्षी, श्रृष्टी, तनमय, राजरानी, साक्षी प्रिया, कशिश, सिद्धार्थ वशिष्ट, साक्षी, अनुभव, परवेज आलम, निरज भगत, रंजीत कुमार, प्रियांशु कुमार मौजूद थे।