बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पहुंच बनाएं : लोजद
संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में लोकतांत्रिक जनतादल
संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में लोकतांत्रिक जनतादल के कार्यकर्ता की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष रतन कुमार यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी का विस्तार बूथ स्तर पर किया जाना है। इसके लिए सभी लोग कमर कस लें और बूथ कमिटी के निर्माण में लग जाए। उन्होंने कहा कि 2019 में केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इस सरकार में लोकतांत्रिक जनतादल घटक दल के रूप में रहेगा। उन्होंने कहा की पार्टी के नीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के विचारधारा को जनजन तक पहुंचाना है। इसके लिए कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार तेज कर दें। मौके पर देवेन्द्र प्रसाद यादव, प्रखंड युवा अध्यक्ष जयकुमार यादव, मदन कुमार ऋषिदेव, देवेन्द्र प्रसाद यादव, सिकन्दर ऋषिदेव, नरेश राय, धर्मेन्द्र ऋषिदेव, मनोज कुमार यादव, अनिल यादव, अरुण यादव, धीरेन्द्र यादव, पवन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
-----------------