खाना बनाने के दौरान आग लगने से महिला झुलसी
संवाद सूत्र,चौसा(मधेपुरा): घर में खाना बनाने के दौरान आग लगने से एक महिला झुलस गई। गंभीर रू
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 01:06 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 01:06 AM (IST)
संवाद सूत्र,चौसा(मधेपुरा): घर में खाना बनाने के दौरान आग लगने से एक महिला झुलस गई। गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला को इलाज के लिए चौसा पीएचसी ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार घोषई पंचायत वार्ड तीन में अजय शर्मा की पत्नी ननकी देवी घर मे चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे की ¨चगारी से निकली आग की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पूर्व ही महिला का पति पंजाब मजदूरी करने के लिए गए हुए है।
------------------------
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें