मारपीट एवं छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार
मधेपुरा। कुमारखंड थाना के केवटगामा गांव में महिला के साथ मारपीट व छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने आरोपी
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 May 2018 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 06 May 2018 07:34 PM (IST)
मधेपुरा। कुमारखंड थाना के केवटगामा गांव में महिला के साथ मारपीट व छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार केवटगामा निवासी युवक मनोज यादव ने पड़ोसी महिला के मारपीट की और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में महिला द्वारा थाना प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष सुबोध यादव के नेतृत्व में पुलिस ने केवटगमा गांव में युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें