यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Madhepura News: आलम नगर में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या
मधेपुरा जिले के आलम नगर थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची का शव खेत में मिला जिसके प्राइवेट पार्ट ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मधेपुरा। आलम नगर थाना क्षेत्र के इटहरी पंचायत में खेत में आठ वर्षीय एक बच्ची का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। बच्ची के निजी प्राइवेट पार्ट में डंठल ठूंसा हुआ था।
परिजनों ने कहा कि दुष्कर्म बाद निर्मम तरीके से हत्या की गई है। मृतका के मामा ने बताया कि मेरी बहन अपनी बच्ची के साथ मेरी मां के साथ घर से दूर बासा पर रहती है।
हर साल तीन से चार माह यहीं रह कर मक्का की फसल काटने का काम करती है। चार माह वापस बिहारीगंज प्रखंड स्थित अपने घर चली जाती हैं।
शुक्रवार की रात घर से कुछ दूरी पर गौंछी चौक पर रामधुनि में रास लीला देखने के लिए गई थी।
रात 10 बजे जब नींद आने लगी तो वापस बासा पर आकर सो गई। बासा पर मां-बेटी के अलावा वृद्ध नानी और दो रिश्तेदार सो रहे थे। 12 बजे तक सब लोग सो गए। सुबह जब चार बजे नींद खुली तो पास में बच्ची नहीं थी।
शौचालय जाने का अनुमान लगाकर वापस सो गई। सुबह मवेशी चराने गए चरवाहा ने बासा से लगभग 200 मीटर की दूरी पर खेत में शव देखकर हंगामा किया।
इसके बाद आसपास के लोगों घर आकर बताया कि तुम्हारी बच्ची को कुछ हो गया है, खेत में खून से लथपथ पड़ा है।
जिसके बाद वहां पहुंचकर देखा कि बच्ची का दुष्कर्म कर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। निजी अंग में लकड़ी ठूंसा हुआ था।
मौके पर पहुंचे आलम नगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को घटना से अवगत कराया गया है।
शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है।
