कैंपस - महिला कॉलेज में सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था कराने की मांग
संवाद सूत्र, कटिहार : शहर के एमजेएम महिला कॉलेज के छात्र संघ के पदाधिकारियों ने सुर
संवाद सूत्र, कटिहार : शहर के एमजेएम महिला कॉलेज के छात्र संघ के पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर कॉलेज के प्राचार्य को मांगपत्र सौंपा। छात्र संघ अध्यक्ष गौरवी ¨सह ने बताया कि कॉलेज परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण छात्राओं को काफी परेशानी होती है। आसपास भी शरारती तत्वों की भीड़ रहने के कारण महाविद्यालय पहुंचने में असहज महसूस कर रही है। उन्होंने प्राचार्य से शीघ्र सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कराने की मांग की है। प्रभारी प्राचार्य डा. रमेश कुमार ¨सह ने मांग को गंभीरता से लेते ही इस दिशा में सकारात्मक पहल कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संघ की पदाधिकारी गुड़िया कुमारी, निभा कुमारी, शालिनी सौम्य सहित कई छात्राएं मौजूद थी।