'विकास के लिए शिक्षित समाज का होना जरुरी'
संवाद सूत्र, मधेपुरा : आदर्श पंचायत के रूप में घोषित बालम गढि़या में उच्च शिक्षा की नींव पड़ने से ग्र
संवाद सूत्र, मधेपुरा : आदर्श पंचायत के रूप में घोषित बालम गढि़या में उच्च शिक्षा की नींव पड़ने से ग्रामीणों में उत्साह चरम पर है। वर्षो बाद ग्रामीणों की मांग पूरी हुई। लेकिन शिलान्यास के दौरान ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। बाद में किसी प्रकार शांत किया गया। गुरुवार को विधायक प्रो.चन्द्रशेखर ने एक करोड़ 19 लाख की लागत से दो मंजिला उच्चतर माध्यमिक भवन का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि वर्षो से उपेक्षित इस पंचायत में उच्च विद्यालय खुलने से यहा के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए शहर की तरफ नहीं दौड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विकास के नींव पर ही समाज में शांति व अमन स्थापित हो सकता है। सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी हरिनारायण राय ने कहा कि शिक्षा वो हथियार है जिसके बल पर बड़ी से बड़ी सामाजिक क्रांति संभव है। उन्होंने कहा कि उच्च विद्यालय के निर्माण में सभी का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मुखिया बालकिशोर यादव ने कहा कि विद्यालय के लिए 16 कमरा का निर्माण करवाया जायेगा। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अमरनाथ, पूर्व मुखिया आलोक कुमार मुन्ना, उप सरपंच भरत कुमार भारती, विद्यालय प्रधान संजय कुमार, उप मुखिया अरूण कुमार यादव, वार्ड सदस्या व विधायक समिति अध्यक्ष बबीता कुमारी आदि उपस्थित थे।