स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी निरस्त होने पर आक्रोश
संवाद सहयोगी, मधेपुरा : दीपावली एवं छठ पर्व पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छुट्टी रद किए जाने पर स्वास्थ्
संवाद सहयोगी, मधेपुरा : दीपावली एवं छठ पर्व पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छुट्टी रद किए जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों में भारी आक्रोश है। खासकर छठ व्रत करने वाली महिला चिकित्सकों एवं कर्मियों ने प्रशासन को अपने निर्णय पर पुर्न विचार करने की मांग की है।
कर्मियों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि छठ के मौके पर छुट्टी निरस्त किया गया है। छठ महापर्व वर्ष में एकबार होता है। यह पर्व खासकर महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। पर्व नियमों की निष्ठा से मनाया जाता है। वैसी स्थिति में पर्व के दौरान ड्यूटी करना, काफी मुश्किल है। कर्मियों ने स्वास्थ्य प्रशासन एवं जिला प्रशासन से अनुरोध करना है कि महापर्व को ध्यान में रखते हुए खासकर महिला चिकित्सक एवं कर्मियों को इस आदेश से अलग रखा जाए ताकि छठ व्रत करने में आसानी हो सके। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. एनके विद्यार्थी के कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, पर्व के मौके पर आपातस्थिति को ध्यान में रखकर ऐसा निर्णय लिया गया है, जो व्रत करने वाली महिला चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी है वे छुट्टी के आवेदन दे सकते हैं। जिलाधिकारी से अनुशंसा करवाकर ही अवकाश की स्वीकृति मिलेगी।