यज्ञ स्थल से बाइक की चोरी
संसू., हलसी (लखीसराय) : लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के परसावां गांव में आयोजित महायज्ञ स्थल से चो
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 04:50 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 04:50 PM (IST)
संसू., हलसी (लखीसराय) :
लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के परसावां गांव में आयोजित महायज्ञ स्थल से चोरों ने एक बाइक उड़ा ली। इसकी जानकारी रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र औरे गांव निवासी चंदन कुमार ने अपनी बाइक (बीआर-52-8996) से यज्ञ देखने बुधवार की रात परसावां आया था। बाइक की चोरी के बाद चंदन ने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। चंदन ने रामगढ़ चौक थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें