विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अबतक एक लाख 56 हजार लीटर देसी-विदेशी शराब के साथ पकड़ाए 3,419 तस्कर

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 07:14 PM (IST)

संवाद सहयोगी लखीसराय बिहार में शराबबंदी लागू होने और कड़ा कानून बनाने के बाद भी इसक

अबतक एक लाख 56 हजार लीटर देसी-विदेशी शराब के साथ पकड़ाए 3,419 तस्कर
अबतक एक लाख 56 हजार लीटर देसी-विदेशी शराब के साथ पकड़ाए 3,419 तस्कर

संवाद सहयोगी, लखीसराय : बिहार में शराबबंदी लागू होने और कड़ा कानून बनाने के बाद भी इसकी तस्करी, देसी शराब का उत्पादन और बिक्री खूब हो रही है। पुलिस की कार्रवाई के साथ तस्कर भी जुगाड़ तकनीक से इस धंधे में जारी है। जिले में जिला पुलिस और उत्पाद विभाग के जो आंकड़ा है वह शराबबंदी की सफलता की पोल खोलने के लिए काफी है। जिले में एक अप्रैल 2016 से 30 अक्टूबर 2021 तक कुल एक लाख 56 हजार 216 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद हुई है। इसमें 53,274 लीटर देसी और एक लाख दो हजार 897 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। कुल 3,419 तस्करों को पकड़कर जेल भेजा गया है लेकिन कानून की लचर व्यवस्था और कड़ी सजा नहीं मिल पाने के कारण जेल से बाहर आकर फिर से तस्करी का खेल जारी रखा। ----

जिले में उत्पाद विभाग की 2016 से अक्टूबर 21 तक की कार्रवाई

कुल छापेमारी : 13,510 कुल गिरफ्तार शराब तस्कर : 1,002 बरामद देसी शराब : 24,936 लीटर बरामद विदेशी शराब : 31,925 लीटर जब्त शराब वाहन : 142 नीलाम किए गए वाहन : 99 नीलामी से प्राप्त राशि : 36 लाख 78 हजार रुपये स्पीडी ट्रायल की कार्रवाई : 102 तस्कर पर ----

जिला पुलिस की 2016 से अक्टूबर 21 तक कि गई कार्रवाई कुल छापेमारी : 29,745 कुल गिरफ्तार शराब तस्कर : 2,417 बरामद देसी शराब : 28,338 लीटर बरामद विदेशी शराब : 70,972 लीटर जब्त शराब वाहन : 510 नीलाम किए गए वाहन : 148 नीलामी से प्राप्त राशि : 53 लाख 37 हजार रुपये स्पीडी ट्रायल की कार्रवाई : 20 तस्कर पर