भगवान सिर्फ मंदिरों में नहीं भक्तों के दिलों में रहते हैं
लखीसराय। श्याम मंदिर में मंदिर के संस्थापक स्व बजरंग लाल शर्मा की स्मृति में आयोजित संगीतमय रामकथा क
लखीसराय। श्याम मंदिर में मंदिर के संस्थापक स्व बजरंग लाल शर्मा की स्मृति में आयोजित संगीतमय रामकथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथा को आगे बढ़ाते हुए कथावाचक श्री जयप्रकाश जी महाराज ने कहा कि हरि व्यापक सर्वत्र समाना, प्रेम ते प्रगट कोई में जाना। भगवान सभी जगह समान रूप से विद्यमान हैं। बस हमें प्रेम और विश्वास रूपी दोनों नेत्र खोलने की जरूरत है। भगवान सिर्फ मंदिरों में ही सीमित नहीं हैं। भक्त जहां भी प्रेम और श्रद्धा से उन्हें याद करते हैं प्रभु उन पर ध्यान जरूर देते हैं। कथावाचक ने प्रताप भानु की कथा सुनाते हुए कहा कि जीवन मे हमें सभी कार्य विशेष विचार कर करना चाहिए। जल्दबाजी में किया हुआ काम अक्सर अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाता है। अगर प्रताप भानु के विषय में विचार किया जाए तो वह श्राप से बच जाता। उन्होंने कहा कि भगवान के चरणों में प्रेम हो तो भगवान हमारे घर में राम बनकर तो कभी कृष्ण बनकर आते हैं। इसलिए सभी को ईश्वर के चरणों मे प्रीत लगानी चाहिए। कथा के दौरान रामचरित मानस की चौपाई एवं भजनों पर श्रद्धालु झुमते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के राजेश हरितवाल, अन्नू शर्मा, विक्की शर्मा, राजेश सुरेका, अशोक राजगरिया, चंदन कुमार आदि का सहयोग मिल रहा है।