भाईचारे के साथ मनाएं ईद
लखीसराय। ईद पर्व शांति पूर्वक मनाने को लेकर रविवार की शाम बड़हिया थाना परिसर में बड़हिया नगर पंचायत एव
लखीसराय। ईद पर्व शांति पूर्वक मनाने को लेकर रविवार की शाम बड़हिया थाना परिसर में बड़हिया नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ थानाध्यक्ष रामनिवास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें उपस्थित सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण व भाईचारे के साथ ईद पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष रामनिवास ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का पर्व है। इसे आपस में मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए। ईद के दिन बड़हिया नगर एवं प्रखंड के सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जाएगी। बीडीओ क्रांति कुमार ने कहा कि ईद पर्व को गरीब से गरीब व्यक्ति भी बड़े हर्षोल्लास एवं पवित्रता के साथ मनाते हैं। बैठक को सीओ रामदत पासवान, हरिवंश राम, मो. मुन्ना आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर विनोद राम,एसआई अविनाश कुमार शर्मा, एएसआई सत्येंद्र ¨सह, एनके ¨सह, वीरेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, मुन्ना टेलर, राज कुमार चौधरी, राहुल कुमार, मो. राजी आदि उपस्थित थे।