स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी
लखीसराय। सिविल सर्जन द्वारा जिले के 102 एएनएम का स्थानांतरण-पदस्थापन के आदेश को निरस्त करने क
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 06:08 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 06:08 PM (IST)
लखीसराय। सिविल सर्जन द्वारा जिले के 102 एएनएम का स्थानांतरण-पदस्थापन के आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का सिविल सर्जन कार्यालय पर शनिवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान संघ के पदाधिकारी सिविल सर्जन पर एएनएम के स्थानांतरण-पदस्थापन मे कथित तौर परं घोर अनियमितता बरतने एवं राशि की वसूली कर कुछ एएनएम का मन मुताबिक स्थानांतरण-पदस्थापन करने का आरोप लगाया। धरना में संघ के जिला मंत्री रामस्वारथ ¨सह, अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी, संयुक्त सचिव रेणु कुमारी, सुनैना कुमारी, उषा कुमारी, अरूणा कुमारी, पुष्पा कुमारी, रामचरित्र आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें