टैक्सेशन बार एसोसोसिएशन के अध्यक्ष बने गोपी व सचिव राजीव
जागरण संवाददाता, मुंगेर: मुंगेर टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को आयकर कार्यालय पि
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 09:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मुंगेर: मुंगेर टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को आयकर कार्यालय परिसर में कराया गया। वहां सर्वसम्मति से आयकर अधविक्ता गोपीराम को अध्यक्ष व राजीव कुमार ¨सह को सचिव पद के लिए चयनित किया गया। इससे पूर्व सदस्यों ने बैठक कर फुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद एसोसिएशन चुनाव पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष व सचिव का चुनाव कराया गया। नव चयनित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर आयकर अधिवक्ता सुशील कुमार खंडेलिया, उमेश राजगढि़या, सतीश कुमार यादव, दीपक कुमार झा, अजीत कुमार सिन्हा, दीपक मुरारका, मनोज कुमार मुरारका, समीर कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें