मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान
लखीसराय। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के तहत रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी में महि
लखीसराय। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के तहत रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी में महिला विकास निगम के द्वारा प्रखंड स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महिला विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक राजीव रंजन ने भाग लिया। कार्यशाला में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में रिमझिम कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्याम कुमार, मुखिया अभय शंकर ¨सह, जीविका के प्रतिनिधि, साक्षरता कर्मी संजय कुमार, राजेन्द्र प्रसाद सभी विकास मित्र, टोला सेवक प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स एवं पंचायत स्तरीय टास्क फोर्स ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रतिवेदन प्रपत्र पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला में जिला परियोजना प्रबंधक राजीव रंजन ने टास्क फोर्स के कार्यों एवं दायित्वों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला को हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक पूनम कुमारी एवं दिव्या तथा साक्षरता कर्मी राजेन्द्र प्रसाद, संजय कुमार ने संबोधित किया। जिला परियोजना प्रबंधक महिला विकास निगम ने सबों को 21 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम पर बल देने को कहा। कार्यशाला के माध्यम से सभी को अभी से मानव श्रृंखला की तैयारी में जुट जाने को कहा गया है। साक्षरता के संजय कुमार ने 20 तारीख तक का जागरूकता कार्यक्रम अनवरत चलाए जाने को कहा।