मंत्री के खिलाफ पोस्टर चिपकाना बचकानी हरकत : भाजपा
लखीसराय। बड़हिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सह बिहार किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज कुमार द्व
लखीसराय। बड़हिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सह बिहार किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा क्षेत्रीय विधायक सह राज्य के श्रम संसाधन मंत्री का पोस्टर चिपकाकर लापता बताने की घटना को भाजपा ने बचकानी हरकत बताया है। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विकास आनंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि कांग्रेस नेता को शायह यह ज्ञान नहीं की देश में लॉकडाउन है। कांग्रेस नेता गंदी राजनीति करने से पहले यह देख लेते कि मंत्री दो महीने से अपने क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगातार जनसेवा का कार्य कर रहें हैं। कोरोना वायरस से उपजी हुई महामारी से सुरक्षित रहने के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के निर्देशों का का पालन करते हुए मंत्री विभागीय काम में लगे हुए हैं। दो महीने से लखीसराय स्थित अपने आवास पर जरूरतमंदों को दोनों शाम पका हुआ भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। बाहर से आ रहे श्रमिकों को भी राहत पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। क्षेत्र में कोरोना योद्धाओं के बीच सैनिटाइजर और मास्क का वितरण कराया गया है। तथाकथित कांग्रेस नेता को यह लगता है कि उनका जनप्रतिनिधि अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर रहा है तो शायद वे मानसिक तौर पर बीमार हैं या राजनीति से प्रेरित हैं।