विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: लखीसराय में व्यवसायी से साढ़े चार लाख की लूट, रकम के साथ पुलिस ने पांच अपराधियों को दबोचा

By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
Published: Fri, 03 Mar 2023 10:01 AM (IST)

loot in Lakhisarai लूट के शिकार व्यवसायी क्रॉकरी का सामान खरीदने भागलपुर से पटना जा रहे थे। इसी दौरान हथियारबंद ...और पढ़ें

लखीसराय में व्यवसायी से साढ़े चार लाख की लूट
लखीसराय में व्यवसायी से साढ़े चार लाख की लूट

लखीसराय, जागरण संवाददाता। एनएच 80 टोल गेट के पास हथियार से लैस बदमाशों ने गुरुवार की देर रात एक पिकअप वैन को अपना निशाना बनाया। अपराधियों ने वैन पर सवार व्यवसायी से साढ़े चार लाख की लूट लिए।

लूट के शिकार व्यवसायी ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और लूट की घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने वारदात में शामिल पांच अपराधियों को लूट के रुपये, एक पिस्तौल, पांच कारतूस के साथ मुंगेर जिला से गिरफ्तार कर लिया है। सुमो गोल्ड वाहन से सभी अपराधी एनएच 80 होकर मुंगेर की तरफ भाग रहे थे। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

लूट के शिकार व्यवसायी झारखंड के साहिबगंज के रंजन कुमार हैं। रंजन क्रॉकरी का सामान खरीदने भागलपुर से पटना जा रहे थे। वे टेंट और क्रॉकरी का काम भागलपुर में करते हैं। चालक ने लाइनर का काम किया और लूट की वारदात हुई। पुलिस ने पांच अपराधियों को दबोच लिया। दो अपराधी भागलपुर के हैं। वहीं, एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।