जदयू की बैठक में चुनाव पर चर्चा
लखीसराय। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 05:57 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 05:57 PM (IST)
लखीसराय। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड स्तरीय संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी द्वारा अधिकृत प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी लक्ष्मण महतो ने की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर तिथि निर्धारित कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए चुनाव करने की निर्देश है। इस अवसर पर प्रशांत कौशल, प्रखंड प्रमुख संजय राम, किशोरी महतो, योगेंद्र कुमार मंडल, अशोक राम, बिदेश्वरी रावत, अनंत सिंह उर्फ गोगन सिंह, शिवेंद्र कुमार उर्फ डबलू मुखिया, चंदन कुमार, भरत चौरसिया, कृष्णनंदन प्रताप, सिघेश्वर प्रसाद उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें