परिभ्रमण को राजगीर रवाना
लखीसराय। गुरुवार को प्रखंड के गोहरी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाडीसीर के कुल 80 छ
लखीसराय। गुरुवार को प्रखंड के गोहरी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाडीसीर के कुल 80 छात्र-छात्रों का दल प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार के नेतृत्व में बिहार दर्शन योजना के तहत राजीगर रवाना हुआ। परिभ्रमण दल को प्रखंड प्रमुख प्रियंका कुमारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरेकृष्ण झा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीईओ हरेकृष्ण झा ने कहा कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक दर्शन योजना के तहत छात्र-छात्रा पौराणिक व ऐतिहासिक जानकारी लेंगे। प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए छात्र-छात्रा राजगीर, नालंदा खंडहर, पावापुरी आदि दार्शनिक स्थलों का भ्रमण कर वहां की ऐतिहासिक जानकारी लेंगे। परिभ्रमण दल के साथ सहायक शिक्षक-शिक्षिका भी गए हैं।
रामगढ़ (लखीसराय) : रामगढ़ चौक प्रखंड के मध्य विद्यालय परसावां के वर्ग अष्टम के 50 विद्यार्थियों का दल गुरुवार को परिभ्रमण पर रवाना हुआ। ये बच्चे राजगीर, पावापुरी, नालंदा में वहां के ऐतिहासिक एवं पौराणिक अवशेष को देखेंगे। प्रधानाध्यापक सुभाष महतो ने बताया कि परिभ्रमण से बच्चे इतिहास को नजदीक से देख सकेंगे और उनका बौद्धिक विकास होगा। बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक शिव शंकर ठाकुर, कुमारी सुनैना, रेखा देवी, रवींद्र यादव आदि भी गए हैं।