शिक्षक संघ का आपसी कलह दुर्भाग्यपूर्ण
लखीसराय। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय साबिकपुर में पदस्थापित एवं प्राथमिक विद्यालय पचेना में प्रतिनियुक्त
लखीसराय। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय साबिकपुर में पदस्थापित एवं प्राथमिक विद्यालय पचेना में प्रतिनियुक्त शिक्षक संजय कुमार पांडेय ने बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का आपसी कलह दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि आपसी कलह से संघ कमजोर होगा। शिक्षकों की सारी समस्याएं जस की तस पड़ी हुई है। समय पर वेतन नहीं मिलता है। पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के बदले बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ आपसी कलह में उलझकर रह गया है। इस कारण शिक्षकों का संघ से विश्वास उठता जा रहा है। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से आपस में मिलजुल कर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है।