विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी नहीं हो पाई तो दे दी जान, लखीसराय में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने खुद को मारी गोली 

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:16 AM (GMT+05:30)

लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विरोध से नाराज एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. लखीसराय में युवक ने प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की।

  2. परिवार के विरोध से नाराज होकर युवक ने खुद को गोली मारी।

  3. पुलिस और एफएसएल टीम घटना की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत कटेहर मठ टोला वार्ड संख्या एक में रविवार की सुबह एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान मु. शौकत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार, युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे विवाह करना चाहता था। स्वजन द्वारा इसका विरोध किए जाने से वह नाराज चल रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह युवक हथियार लेकर घूम रहा था। कुछ देर बाद उसने फायरिंग की और फिर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच की तथा घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस युवक के स्वजन और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और परिवार के विरोध की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। एफएसएल की टीम ने जांच शुरू की है।

 

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में हरा जला, पहचान छिपी... नून नदी किनारे मिले शव ने पुलिस के सामने खड़े किए कई सवाल