विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय में लगेगा AI ट्रैफिक कैमरा, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट पर कटेगा ऑनलाइन चालान

Published: Sun, 24 May 2026 01:58 PM (IST)

राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए गंभीर है, जिसके तहत लखीसराय में एआई ट्रैफिक कैमरे लगाए जाएंगे। ...और पढ़ें

AI Generated Image

AI Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

मुकेश कुमार, लखीसराय। राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रति गंभीर है। इसके लिए अधिक जोखिम भरे स्थानों और प्रमुख मार्गों पर एआई ट्रैफिक कैमरा लगाने का निर्णय लिया है।

राजधानी पटना, गया, मुजफरपुर, भगलपुर आदि बड़े शहरों के बाद अब छोटे शहरों में भी सड़क हादसे को रोकने के लिए कवायद शुरू हुई है। जिसके तहत लखीसराय शहरी क्षेत्र में पहली बार इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू किया जा रहा है। जिसके तहत शहरी क्षेत्र में व्यस्तम विद्यापीठ चौक और पुरानी बाजार शहीद द्वार के पास ट्रैफिक पोस्ट के नजदीक एआई ट्रैफिक कैमरा लगाए जाने की योजना है। 

परिवहन विभाग के राज्य परिवहन आयुक्त ने पत्र जारी कर लखीसराय डीटीओ को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से डिजिटल कैमरा लगाने के लिए चयनित स्थल की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा।

अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो आने बाले महीनों में बड़े शहरों की तर्ज पर लखीसराय शहर में भी एआई ट्रैफिक कैमरा से आनलाइन चालान कटने लगेगा। बिना शीट बेल्ट फर्राटे भरने बाले, बिना हेलमेट पहने बाइकर्स के शहर में प्रवेश करते ही आनलाइन चालान कटेगा और लापरवाह चालकों के मोबाइल पर तुरंत मैसेज आ जायेगा।

पांच माह में सड़क हादसे में 30 लोगों की हुई मौत

जिले में कोई ऐसा क्षेत्र नही है जहां हर दिन सड़क हादसे की घटना नही हो रही है। लापरवाही, तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लोगों की जान ले रही है। जनवरी 2026 से अबतक जिले में सड़क हादसे में 30 लोगों को मौत हो चुकी है।

100 से अधिक लोग हादसे में जख्मी हुए हैं। जिले में सबसे अधिक संवेदनशील सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र है जहां सबसे अधिक हादसे एनएच 80 पर होते हैं।

यातायात प्रबंधन को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने तथा दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य परिवहन विभाग ने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया है ।इसके लिए लखीसराय में दो स्थलों का चयन किया गया है। जल्द ही एआई ट्रैफिक कैमरा का अधिष्ठापन किया जाना है। इस सिस्टम के लागू होने से बिना सीट बेल्ट, हेलमेट के वाहन चलाने वाले चालकों का ऑनलाइन चालान कटेगा। जिले में सड़क हादसे में कमी लाने के लिए ब्लेक स्पॉट को चिन्हित किया जा रहा है। जहाँ सुरक्षात्मक उपाय किये जायेंगे।

-

मुकुल पंकज मणि, डीटीओ