विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय की युवती और भागलपुर व मुंगेर के 4 युवक आपत्तिजनक हालत में; लखीसराय के सुनसान मकान में चल रहा था बड़ा खेल

Published: Wed, 09 Sep 2026 12:04 PM (IST)

Lakhisarai Flesh Trade Busted: लखीसराय के रामगढ़ चौक में पुलिस ने एक सुनसान मकान में चल रहे देह व्यापार के ...और पढ़ें

Lakhisarai Flesh Trade Busted: लखीसराय के झुलौना में देह व्यापार का भंडाफोड़

Lakhisarai Flesh Trade Busted: लखीसराय के झुलौना में देह व्यापार का भंडाफोड़

HighLights

  1. लखीसराय के रामगढ़ चौक में देह व्यापार रैकेट का खुलासा।

  2. नगर पार्षद का पुत्र प्रिंस राज निकला मुख्य सरगना।

  3. एक युवती और चार युवकों सहित कुल छह गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, रामगढ़ चौक (लखीसराय)। Lakhisarai Flesh Trade Busted: लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे किनारे स्थित एक सुनसान मकान में चल रहे संगठित देह व्यापार के काले खेल का पुलिस ने सनसनीखेज पर्दाफाश किया है। झुलौना गांव के समीप स्थित इस मकान पर पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अचानक दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे से एक युवती और चार युवकों को बेहद आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ दबोच लिया। इसके साथ ही इस पूरे अवैध नेटवर्क के मुख्य संचालक और मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने मंगलवार को सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रास्ते में कहासुनी पर युवती ने मिलाया डायल 112

पुलिस जांच में जो सबसे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है, वह यह कि इस पूरे देह व्यापार गिरोह का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मकान मालिक प्रिंस राज ही है। प्रिंस राज लखीसराय नगर परिषद के वार्ड संख्या 28 की वर्तमान महिला पार्षद निशा देवी एवं स्वर्गीय धर्मेंद्र साव का पुत्र है। जिस सुनसान मकान में यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था, वह संपत्ति भी पार्षद परिवार की ही है।

फोन छीनकर कमरे में बंद किया

जांच और युवती से पूछताछ में घटनाक्रम की परतें खुलीं। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता और प्रिंस राज के बीच पहले से संपर्क था। प्रिंस उस युवती को झुलौना स्थित अपने खाली पड़े मकान में बुलाता था। सोमवार को भी प्रिंस अपने साथियों के साथ कार से युवती को लेने लखीसराय के विद्यापीठ चौक पहुंचा था। वहां से सभी कार में सवार होकर जब झुलौना की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी बात को लेकर प्रिंस और युवती के बीच तीखी कहासुनी हो गई।

  • रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के समीप सुनसान मकान में देह व्यापार के अवैध रैकेट का पर्दाफाश, युवती समेत 6 गिरफ्तार

  • नगर परिषद लखीसराय वार्ड 28 की पार्षद का पुत्र प्रिंस राज निकला धंधे का मुख्य सरगना, उसी के मकान में चल रहा था अनैतिक काम

  • विद्यापीठ चौक से कार में लाते समय रास्ते में युवती से हुआ था विवाद; डायल 112 पर कॉल करने पर मोबाइल छीनकर मकान में किया था बंद

  • भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय के चार युवक आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ दबोचे गए; फॉरेंसिक जांच के बाद सभी आरोपी भेजे गए जेल

विवाद बढ़ने पर युवती ने चलती गाड़ी में ही आपातकालीन सेवा डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांग ली। इसकी भनक लगते ही प्रिंस और उसके साथियों के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन युवती से उसका मोबाइल छीनकर स्विच ऑफ कर दिया और जबरन खींचते हुए मकान के भीतर ले जाकर बंद कर दिया।

इधर, रास्ते में हुई संदिग्ध हलचल और विवाद को देखकर स्थानीय ग्रामीणों को भी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद डायल 112 और रामगढ़ चौक थाना पुलिस बिना देर किए मौके पर पहुंच गई और मकान की घेराबंदी कर ली।

आपत्तिजनक हालत में मिले भागलपुर और मुंगेर के युवक

कमरे के भीतर तलाशी लेने पर पुलिस ने चार युवकों को युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। साथ ही कमरे से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गईं। पकड़े गए ग्राहकों की पहचान भागलपुर जिले के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिरजान निवासी धनंजय प्रकाश के पुत्र सुमित प्रकाश (19), इसी क्षेत्र के जयप्रकाश साव के पुत्र विवेक कुमार (24), मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र की पीसी दरवा कॉलोनी निवासी स्वर्गीय पंकज कुमार के पुत्र उज्ज्वल कुमार (21) तथा लखीसराय के माणिकपुर थाना क्षेत्र के दिघरी निवासी राजेश कुमार के पुत्र विभा ऋषभ राज (22) के रूप में की गई है।

वहीं पकड़ी गई 28 वर्षीय युवती मूल रूप से बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र की निवासी है, जो वर्तमान में लखीसराय के विद्यापीठ चौक के पास किराए का कमरा लेकर रह रही थी।

फॉरेंसिक जांच की गई

थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक जांच कराई गई है। युवती के बयानों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की तकनीकी जांच में स्पष्ट हो गया कि प्रिंस राज ही बाहर से ग्राहकों को बुलाकर और युवतियों को लाकर इस देह व्यापार के सिंडिकेट को संचालित कर रहा था। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी छह आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।