गोड्डी में पक्की गली-नाली निर्माण शुरू
महेशलेटा पंचायत की वार्ड संख्या एक में सात निश्चय योजना का काम शुरू संवाद सूत्र. चानन (लखीसर
महेशलेटा पंचायत की वार्ड संख्या एक में सात निश्चय योजना का काम शुरू
संवाद सूत्र., चानन (लखीसराय) : प्रखंड क्षेत्र के महेशलेटा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-एक में पंचायत की मुखिया बबिता देवी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पक्की गली-नाली कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके तहत वार्ड संख्या एक में वार्ड सदस्य राजपति देवी की देखरेख में हर घर-नल का जल एवं पक्की गली-नाली का कार्य की समीक्षा की गई। शुक्रवार को गांव की मुख्य गली में नाला निर्माण कार्य शुरू होने से प्रसन्नता देखी गई। गांव के लोग सड़क के बीचोबीच नाली बनाकर घरों से पानी निकालने का काम करते रहे हैं। इससे गांव में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। वार्ड सदस्य राजपति देवी की देखरेख में सीताराम ठाकुर के घर से दासो मंडल के घर होते हुए अनिल पासवान के घर तक कुल 1,100 फीट लंबी पक्की गली-नाली का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वहां नाली का निर्माण कार्य पूर्ण कर ऊपर से ढक्कन लगाया गया है। इसके बाद दूसरी गली में नाली पक्कीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। नाली निर्माण कार्य के लिए गड्ढे की खोदाई का कार्य प्रगति पर है। वार्ड सदस्य राजपति देवी ने बताया कि गांव की मुख्य गली में जल जमाव की समस्या है। जल्द ही उक्त गली का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इससे उस गली से आने-जाने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। वार्ड सदस्य राजपति देवी बताती है कि वार्ड क्षेत्र में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से 101 घरों में नल का जल पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है जिससे ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं।