Move to Jagran APP

जयकारे के साथ विदा हुई मां दुर्गा

शहर के पचना रोड मोड़ पर बड़ी देवी और छोटी देवी का मिलन देखने उमड़ी भीड़ संसार पोख

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 07:24 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:30 AM (IST)
जयकारे के साथ विदा हुई मां दुर्गा
जयकारे के साथ विदा हुई मां दुर्गा

शहर के पचना रोड मोड़ पर बड़ी देवी और छोटी देवी का मिलन देखने उमड़ी भीड़, संसार पोखर में हुआ प्रतिमा का विसर्जन

loksabha election banner

जिला प्रशासन की सख्ती का दिखा असर, नहीं बजा डीजे, प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी मंदिरों में जाकर टेका माथा

संवाद सहयोगी, लखीसराय : पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच बुधवार को मां दुर्गा को विदाई दी गई। मंगलवार की रात दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा, मां काली एवं भारत माता की प्रतिमा की गाजे-बाजे एवं जुलूस के साथ विसर्जन शोभयात्रा निकाली गई। बुधवार को करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कारण पूजा समिति को प्रतिमा को नगर भ्रमण कराने में काफी परेशानी हुई। दिनभर सभी प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराने के बाद शहर के पचना रोड स्थित संसार पोखर में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन देखने पचना रोड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। मंगलवार को छोटी दुर्गा मंदिर से कलश विसर्जन जुलूस निकाला गया। पूजा समिति के प्रवीण कुमार आर्य, डॉ. दीपक कुमार, अनिल कुमार उर्फ डिपू, राजतिलक एवं मनीष कुमार गुप्ता ने हाथों में कलश लेकर मंदिर से पैदल संसार पोखर जाकर नाव में बैठकर तालाब में कलश का विसर्जन किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी दिनेश पांडेय भी साथ थे। शहर के पचना रोड मोड़ के निकट बड़ी दुर्गा महारानी व छोटी दुर्गा महारानी का मिलन हुआ। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। माता के जयकारे के बीच पुष्प वर्षा होती रही। इसके बाद सभी प्रतिमा प्रशासन की निगरानी में विसर्जन घाट संसार पोखर पहुंची। जहां जिले के सभी वरीय अधिकारी की मौजूदगी में प्रतिमा का विसर्जन हुआ। विसर्जन से पूर्व भगवती की आरती की गई। विसर्जन जुलूस के साथ एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, एसडीपीओ रंजन कुमार के अलावे कबैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार, लखीसराय थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह साथ चल रहे थे। इधर बालगुदर के पास हरुहर नदी में थाना चौक स्थित शिव दुर्गा मंदिर पूजा समिति, श्री महावीर दुर्गा पूजा समिति विद्यापीठ चौक, अशोकधाम दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व नवरात्र की नवमीं को माता सिद्धिदात्री की पूजा की गई। दुर्गा मंदिरों में हवन पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया तथा शनिवार को विजयादशमी पर्व मनाया गया। महिलाओं ने दुर्गा मंदिरों में सिदूर होली भी खेली। छोटी दुर्गा मंदिर में विजयादशमी की सुबह अचानक मंदिर के अंदर नीलकंठ पक्षी का प्रवेश हुआ और मां दुर्गा की प्रतिमा के गुंबद के ऊपर नीलकंठ पक्षी काफी देर तक चक्कर काटते रहा। नीलकंठ का दर्शन करने मंदिर में भीड़ लग गई। पूजा के दौरान मंदिरों व पूजा पंडालों में भक्तो की भीड़ लगी रही। देर रात तक लोगों ने पूरे परिवार के साथ मेला का आनंद लिया। इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के लिए पूरे शहर में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, डीसीएलआर नीरज कुमार, एसडीपीओ रंजन कुमार ने बड़ी देवी, छोटी देवी मंदिर में जाकर माथा टेका। पूजा समिति द्वारा भगवती का प्रसाद और चुनरी देकर सम्मानित किया गया। दुर्गा पूजा के दौरान जिला प्रशासन की सख्ती का पूरा असर शहरी क्षेत्र में दिखा। कहीं भी डीजे नहीं बजा। सभी मंदिरों एवं पूजा पंडालों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी पूरी मुश्तैदी से भीड़ नियंत्रण करते नजर आए। एसपी सुशील कुमार खुद मेला के दौरान विधि-व्यवस्था पर नजर रख रहे थे। मारवाड़ी अग्रवाल पंचायत द्वारा नया बाजार में सभी पूजा समिति के सदस्यों को रोककर फ्रूटी पिलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.