सांसद ललन सिंह करेंगे बाढ़ की समीक्षा कल
संस. लखीसराय क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 06:00 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:00 PM (IST)
संस., लखीसराय : क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे। जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नूनू बाबू ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद श्री सिंह पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से होने वाली धन-जन की क्षति की जानकारी लेंगे। क्षेत्रीय सांसद बाढ़ में होने वाले फसल की क्षति एवं घर में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को होने वाली परेशानी की भी जानकारी लेंगे। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराए जाने वाली सहायता एवं जिले में चलने वाले बाढ़ राहत शिविर के संबंध में जानकारी लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें