करंट से युवक की मौत
संसू. हलसी (लखीसराय) हलसी थाना क्षेत्र के सेठना गांव में सात अक्टूबर सोमवार को करंट से ज
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 05:13 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 05:13 PM (IST)
संसू., हलसी (लखीसराय) : हलसी थाना क्षेत्र के सेठना गांव में सात अक्टूबर सोमवार को करंट से जंगली ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र रघुवीर कुमार की मौत हो गई। रघुवीर कुमार घर की छत पर कुछ काम कर रहा था। इसी क्रम में छत से सटे विद्युत प्रवाहित तार से उसका स्पर्श हो गया। विद्युत तार से स्पर्श होते ही रघुवीर बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन एवं ग्रामीणों ने जख्मी रघुवीर को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ले गए। जहां चिकित्सकों ने रघुवीर को मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि हलसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा ने की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें