Move to Jagran APP

मंत्री ने बाढ़ प्रभावित टाल व दियारा क्षेत्र का किया दौरा

संवाद सहयोगी लखीसराय राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बाढ़ प्रभा

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 04:47 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 04:47 PM (IST)
मंत्री ने बाढ़ प्रभावित टाल व दियारा क्षेत्र का किया दौरा

संवाद सहयोगी, लखीसराय : राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित बड़हिया प्रखंड के टाल एवं दियारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सिन्हा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नाव से बड़हिया टाल क्षेत्र जाकर कर जलजमाव प्रभावित गांव का दौरा किया तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। प्रभावित गांवों का दौरा करने के बाद मंत्री श्री सिन्हा ने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहात कार्यों में तेजी लाने, पशुचारा की व्यवस्था करने एवं सामुदायिक रसोई की संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया। पानी में घर डूब जाने के कारण सड़कों पर रह रहे लोगों को प्लास्टिक व भोजन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकारी नाव पर लाल झंडा लगाने का भी निर्देश दिया। मंत्री श्री सिन्हा ने प्रभावित इलाके में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने एवं बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया। टाल क्षेत्र के पाली गांव के ग्रामीणों ने तीन माह से राशन केरोसिन नहीं मिलने की शिकायत मंत्री से की। जानकारी हो कि टाल क्षेत्र का पाली और गिरधरपुर पंचायत पूरी तरह भीषण जलजमाव एवं बाढ़ से प्रभावित है। जहां जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई सुध नही लीं गई है। इससे पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, बड़हिया बीडीओ और सीओ के साथ टाल क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित ग्रामीणों को सरकारी मदद दिलवाने का भरोसा दिया था। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। जिला प्रशासन बड़हिया टाल क्षेत्र के पंचायतों को बाढ़ प्रभावित नहीं मानती है। वहीं श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा के टाल क्षेत्र का दौरा करने के बाद भी ग्रामीण विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.