पथुआ व कन्हरपुर में बाढ़ राहत शिविर बंद
संसू. पिपरिया (लखीसराय) पिपरिया प्रखंड अंतर्गत सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित गांव पथुआ और कन्हर
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:33 AM (IST)
संसू., पिपरिया (लखीसराय) : पिपरिया प्रखंड अंतर्गत सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित गांव पथुआ और कन्हरपुर में राहत शिविर बंद हो गया है।
बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि घर में अभी भी पानी है। एक-एक दाना जो भी था पानी में बह गया। अब हमलोग क्या खाएंगे पता नहीं। किसी तरह एक टाइम खाते हैं एक टाइम बैठे रहते हैं, घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनको दूध नसीब नहीं हो रहा है। राहत शिविर बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। पिपरिया के अंचलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने पस संबंध में पूछने पर बताया कि लोग राहत शिविर में खाकर घर चले जाते हैं। किसी का नाम रजिस्टर्ड नहीं हुआ। इस कारण सूची नहीं बन पाती है। सूची के अभाव में खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें