श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी भगवान परशुराम की जयंती
शहर में ढोल बाजे डीजे और रथ के साथ निकाली गयी भगवान परशुराम की शोभायात्रा संवाद सहयो
शहर में ढोल बाजे, डीजे और रथ के साथ निकाली गयी भगवान परशुराम की शोभायात्रा
संवाद सहयोगी, लखीसराय : मंगलवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित श्याम मंदिर में धूमधाम से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा ढोल बाजे, डीजे और रथ पर सवार भगवान परशुराम की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जयंती के मौके पर जय परशुराम से पूरा माहौल गूंजता रहा। भीषण गर्मी एवं कड़ी धूप के बावजूद भगवान परशुराम के भक्तों में कोई उत्साह में कमी नहीं देखी गयी। शहर के विद्यापीठ चौक स्थित दुर्गा मंदिर के निकट से शोभायात्रा निकाली गई। घोड़े के रथ पर भगवान परशुराम की तस्वीर रखी हुई थी। रथ पर कुंदन पांडेय बैठे हुए हुए थे। रथ के आगे-आगे लोग जय परशुराम के नारे लगाते हुए पैदल चल रहे थे। शोभायात्रा विद्यापीठ चौक से चल कर थाना चौक होते हुए पुरानी बाजार छोटी दुर्गा मंदिर पहुंची। जहां भगवान परशुराम की आरती पूजा की गई। शोभायात्रा के बाद श्याम मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान परशुराम की पूजा की गई। पूजा के दौरान काफी संख्या में परशुराम भक्त मौजूद थे। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के विजय कुमार शर्मा, विजय वर्मा, जनार्दन गोर ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय, अत्याचार एवं बुराइओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आज समय है कि हम सभी उसी तरह समाज की बुराइओं के खिलाफ लड़ाई लड़े। उन्होंने कहा कि विष्णु के अवतार के रूप में जन्म लेकर भगवान परशुराम ने धर्मशास्त्र के प्रति अन्याय व क्रूरता करने वालों को अपने विद्या एवं शक्ति से पराजित किया था। शोभायात्रा में गोपेश सिंह, अजय सिंह, अशोक सिंह, अनील शर्मा, राधे श्याम शर्मा, सुदामा सिंह, श्याम सिंह, राजेश हरितवाल, शुभम, विकास, सुधीर शर्मा, देवकी शर्मा, चन्दन कुमार, पिटू कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप